एसडीएम विनय पोयाम को दी गई विदाई


दुर्ग। कलेक्ट्रेट कार्यालय में एसडीएम विनय पोयाम को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और अन्य जिला अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विनय पोयाम के लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल की तारीफ की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विनय पोयाम ने भी अपने अनुभव को साझा किया और कार्यकाल के दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के सहयोगी व्यवहार व मार्गदर्शन के लिए उनको आभार व्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्य करते हुए 3 वर्ष कैसे बीत गए उन्हें पता भी नहीं चला। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने उन्हें शासन द्वारा नगर निगम आयुक्त के रूप में धमतरी में दी गई नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *