जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने ग्रामीणों से कहा लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें

पाटन. जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू ने शुक्रवार को उत्तर पाटन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो का दौरा किया। पंचायतो में उन्होंने लॉक डाउन  के दौरान किसी को परेशानी न हो इसका ध्यान रखने के निर्देश पंचायत के सचिवों को दिया। दौरा के दौरान सीईओ मनीष साहू भी मौजूद थे। 

जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू  लगातार कर रहे है अपने क्षेत्र में दौरा कर रहे है। आज ग्राम-खुडमुड़ा,घुघवा, जमराव और महुदा में सरपंच सचिव से राशन सामग्री व मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी लिया। ज्यादातर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य को बताया कि क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही पेयजल व निस्तारी की समस्या सामने आती है। इस कारण तांदुला से पानी छोड़े जाने की मांग की है। वही खारुन नदी के किनारे बसे गाव के जनप्रतिनिधियों ने खारुन नदी में भी पानी छोड़े जाने की मांग रखी। मोनू साहू ने बताया कि कल मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से फोन पर बात हुई तो क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करा दिए है।उन्होंने भी तालाबो को भरने के लिए पानी छोड़े जाने की मांग की है। जिला के।सिंचाई अधिकारी से भी इस विषय पर बात करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि लॉक डाउन का पालन करे। कोरोना को हराने घर पर ही रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव भी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *