पाटन.जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मनीष साहू आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत उफरा पहुंचे। सीईओ श्री साहू एवं जनपद पंचायत सदस्य अंशु रजक के द्वारा उफरा में ग्राम पंचायत व गौठान का निरीक्षण किया गया । सीईओ ने सरपंच ढाल सिंह ठाकुर, सचिव देव लाल निषाद , रोजगार सहायक संजय सोनवानी को गौठान में पानी की व्यवथा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में साबुन ,सेनेटाइजर,मास्क का उपयोग करते हुवे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये काम करने दिशा निर्देश दिया गया।
जनपद सदस्य अंशु रजक ने निवेदन करते हुए कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में आप सभी सावधानी रखते हुए धैर्य से काम करें। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार गरीब और मजदूरों को किसी तरह परेशानी ना हो इसका हर सम्भव प्रयास कर रहे है। आप सभी के सहयोग से कोरोना की जंग जल्दी से जीत होगी।
मौके पर सरपंच ढाल सिंह ठाकुर सचिव देवलाल निषाद ,रोजगार सहायक संजय सोनवानी ,गौठान अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ,श्याम सुंदर निषाद, सखाराम कुर्रे,मिलेश्वर ठाकुर,जानिक निषाद तकनीकी सहायक गोपी सोनी उपस्थित थे।
