पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अचानकपुर निवासी श्रीमती बिसनी बाई यादव की आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया। वे गरीब परिवार से थी। उनके परिवार के लोग रोज काम कर जीवन निर्वाह करते है। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से आर्थीक स्थिति कमजोर हो गई है। उनके निधन के बाद परिवार की माली स्थिति से सेक्टर प्रभारी श्यामलाल साहू द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा को बतलाया श्री वर्मा ने शोकाकुल परिवार को राहत के लिये 5 पैकेट राशन सामग्री भेजा गया। जिसमें चावल, दाल, हल्दी, मिर्ची, धनिया, तेल आदि दिया गया। सेलूद सोसायटी अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा सब्जी प्रदान किया गया। शोकाकुल परिवार के महेश ,तिलोचन , मकसूदन, समारू यादव द्वारा विकट परिस्थिति परिवार को राहत सामग्री प्रदान किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया गया। मौके पर सेक्टर प्रभारी श्याम लाल साहू ,नरेंद्र हिरवानी,राजू यादव,दीपक निर्मल उपस्थित थे।
