पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम धूमा में समाजसेवी शैलेश मिश्रा द्वारा 10 जून 2018 से 18 जून तक में प्रेम भूषन महाराज के कृपा पात्र शिष्य राजन जी महाराज का श्रीराम कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान पाटन अंचल सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिला और भारत के दूसरे राज्यो से भी कथा प्रेमी आकर राम रस पान किये थे। ग्राम धूमा में आयोजित श्रीराम कथा 2 साल बाद भी youtube के माध्यम से आज भी करोड़ो लोगो तक पहुंच रही है। ग्राम धूमा के श्रीराम कथा को अभी तक डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है। आयोजक शैलेश मिश्रा ग्राम धूमा के द्वारा सभी रामभक्तों को सादर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी लोगो से कोरोना वायरस के संक्रमन से बचने घर पर रहें और सुरक्षित रहने का निवेदन किया है।
