पाटन . कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये 16 अप्रेल से 19 अप्रेल की मध्य रात्रि तक दुर्ग जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान किसी भी जरूरमंद को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिये वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्या सेलूद प.क.405 के अंतर्गत आने वाले 11 गावों के किसानों एवं इन गावों में निवासरत लोगो को तीन दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण इन दिनों किराना दुकान, सब्जी दुकान बंद है। इसलिये जिन जरूरमंद गरीब परिवार के पास अनाज या सब्जी नही है ऐसे स्थिति मे कोई भी व्यक्ति भुखा ना रहे, सब्जी राशन से संबंधित समस्या आती है तो ,वृहत्ताकर सहकारी समिति मर्या सेलूद के अध्यक्ष या फिर संचालक मंडल के किसी भी सदस्यो या समिति के किसी भी कर्मचारी से संपर्क कर सकते है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति को सब्जी, राशन के लिए ग्राम के कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा भी संपर्क करने पर भी प्रदान किया जायेगा। जरूरतमंद व्यक्ति समिति के अध्यक्ष जवाहर वर्मा के मोबाइल नंबर 7987088154, 9755425149 पर सम्पर्क कर सकते है।
