पर्यावरण प्रेमियों ने मातरोडीह में किया पौधरोपण

उतई@रोशन सिंह।5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम मातरोडीह के मुक्तिधाम मातरोडीह के स्कूल , एवम मातरोडीह से बोरिगारका मार्ग में सड़क किनारे वृक्षारोपण का शुरुआत किया गया जिसके तहत आम, पीपल और बरगद के पौधे लगाये गए । संस्था लगाये हुये पौधे में ट्री गार्ड लगाती है और गर्मी के दिनों में पानी डालने की पूरी व्यवस्था करती है ताकि लगाये गये पौधे वृछ बन सके ।
सड़क किनारे फलदार पौधे लगाती है ताकि आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक फलों का आनंद मिल सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम कातरो,मातरोडीह के सरपंच मंजू यदु व ग्राम बोरिगारका की सरपंच गुंजेश्वरी साहू
वसुधा जीवन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रामखिलावन साहू , सदस्य राजेश टांक ,यीशु बंछोर ,चंदन सेन, अश्वनी जांगड़े , विवेक पाठक ,ओमप्रकाश साहू, भोजेन्द्र साहू , पुरेन्द्र यादव ,हेमेंद्र साहू, पंचराम साहू, जयप्रकाश साहू , जिज्ञांसु पटेल, गुलशन साहू एवम समस्त ग्रामवासियों का योग दान रहा।
पालिथिन का उपयोग नही करना है संकल्प लिया गया और जो उपयोग हुए बेकार फेकने वाले पालीथिन है उसे पानी के या प्लास्टिक के बोतलों में भरकर ईको फ्रेंडली ब्रिक्स बनाने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *