शौर्य युवा संगठन ने पर्यावरण दिवस पर किया एक परिवार एक पौधा अभियान की शुरुआत

  • कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर ने शौर्य युवा संगठन के साथ पौधरोपण कर मनाई विश्व पर्यावरण दिवस
  • विलुप्त पौधों के संरक्षण के लिए कोड़िया मुक्तिधाम में बनेगा पुरखौती उपवन, शौर्य संगठन के नेतृत्व में पूर्वजों के नाम पर लगेंगे पौधे

उतई@रोशन सिंह। पूरी दुनिया के लिए पर्यावरण प्रदूषण कई तरह की महामारियों एवं समस्याओं का कारण बन रही है। लगातार पेड़ों की कटाई, औद्योगिकीकरण और पाश्चात्यीकरण के कारण दिनोदिन प्राणवायु अशुद्ध होते जा रही है। अब पौधे लगाने के साथ पौधों का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य कर्तव्य होना चाहिए। शौर्य युवा संगठन एक दशक से ज्यादा वर्षों से लगातार अलग अलग अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रही है जो कि प्रसंशनीय और अनुकरणीय है। उपरोक्त कथन जिला पंचायत दुर्ग कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर ने शौर्य युवा संगठन के पर्यावरण एवं कुरीति उन्मूलन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक परिवार एक पौधा अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही।
नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं बी एजुकेटेड मूवमेंट यूएसए से सम्बंधित शौर्य युवा संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श ग्राम कोड़िया के मुक्तिधाम में पौधरोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने बताया कि संगठन पिछले एक दशक से ज्यादा वर्षो से अलग अलग अभियानों के माध्यम से पौध संरक्षण हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन के पर्यावरण एवं कुरीति उन्मूलन विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि पिछले वर्ष में लगाये गये सभी पौधे जीवित है वहीं अबतक लगाए गए पौधों का सफलता दर लगभग 75फीसदी है। संगठन के पर्यावरण एवं कुरीति उन्मूलन विभाग प्रभारी आंनद निषाद ने बताया कि इस वर्ष संगठन द्वारा एक परिवार एक पौधा अभियान के माध्यम से गांव के सभी परिवारों के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा साथ ही इस अभियान को संगठन के अन्य शाखाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। इस वर्ष ग्राम के मुक्तिधाम के करीब पुरखौती उपवन का निर्माण किया जाएगा जिसमें विलुप्त होती प्रजाति एवं विशेष महत्व के 19 प्रकार के पौधों का रोपण पूर्वजों के नाम पर किया जाएगा।
संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के थीम पर चित्रकला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 25 युवाओं ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोलिशा, पायल, प्रज्ञा एवं नीलेश ने क्रमशः उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। साथ ही ग्राम के पर्यावरण प्रेमी पवन निषाद का भी सम्मान किया गया।
ग्राम सरपंच चन्द्रभान सारथी, समाजसेवी राजू चन्द्राकर, पर्यावरण प्रेमी एवं संगठन के संरक्षक लतखोर निषाद, मलेश निषाद, संगठन के उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, सचिव आदित्य भारद्वाज एवं सलाहकार ईशु साहू जी विशेष रूप से उपस्थित होकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला चेतना पुलिस रूखमणी यादव, एनवाईवी यादवेंद्र साहू, तोपेन्द्र साहू, सुरेश साहू, युवराज साहू, खिलेंद्र पटेल, नेमचंद, ममता, जामिन, अंजू, वीना, केसरी, चंचल, प्रज्ञा , टुकेश्वरी, मानसी, सानिया, तृषा, महिमा, समीक्षा, योगिता, चंचल, पायल सहित शौर्य युवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *