उतई@रोशन सिंह। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन नगर पंचायत उतई के जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे विश्व पर्यावरण दिवस के दिन नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों द्वारा नीम का पेड़ लगाया गया एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद गण प्रहलाद वर्मा राकेश साहू वीरेंद्र गोस्वामी संतोषी कुंजाम सरस्वती साहू मनोरमा देवांगन सुरता सिंह एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर नेताम वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेश देवांगन भावेश साहू धनंजय नेताम दिवाकर गायकवाड भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायन शर्मा एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस: नगर पंचायत उतई के जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
