सरगीनाला के पास मिली युवक और नाबालिक लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस

संध्या सेन@ फिंगेश्वर। के सरगी नाला के समीप एक युवक की लाश फांसी पर लटकी बरामद हुई है। उसके कुछ दूरी पर ही एक नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़के के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुरैना निवासी समय लाल निषाद ने पुलिस को लाश के संबंध में जानकारी दी।

फिंगेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक की लाश फांसी पर लटकी हुई थी ,वही कुछ दूरी से नाबालिक लड़की की लाश बरामद की गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक विक्रम उर्फ विक्की (19) और नाबालिक लड़की मृतिका कुमारी मनीषा ध्रुव (16) दोनों पुरैना के रहने वाले थे।परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विक्रम उर्फ विक्की 28 मई को घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तब जब वह घर नही लौटा तो अगली सुबह परिजनों ने उसकी आसपास खोजबीन शुरू की। इसी बीच उसकी लाश सरगी नाला के पास सरदार बाड़ी में फांसी पर लटकी मिली। वही मनीषा भी 28 मई को दोपहर शौच जाने की बात कहकर स्टील की बाल्टी के साथ घर से निकली थी, उसके बाद घर नही लौटी और अगले दिन उसकी लाश विक्रम की लाश से कुछ दूरी पर मिली।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों सरगी नाला के पास कैसे पहुंचे और आखिर उनकी क्या मजबूरी थी जो उन्हें जान देने पर मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *