उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा से नगर निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड 36 डुन्डेरा में आकर्षक खेल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है जिसकी कार्य पूर्णता की ओर है।पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने डुन्डेरा में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने विकास कार्यो की स्वीकृति दी है।इसी कड़ी में डुन्डेरा में बहुप्रतीक्षित खेल ग्राउंड के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की है।डुन्डेरा में सभी खेलो में रूचि रखने वाले खिलाड़ी है,ग्राउंड नही होने के कारण खेलने में परेशानी होती थी।खेल ग्राउंड के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को अवगत कराया गया था जिसे गृहमंत्री ने प्राथमिकता से लेते हुए डुन्डेरा में ग्राउंड निर्माण कराने अनुशंसा प्रदान की।ग्राउंड में वॉलीबॉल,क्रिकेट प्रैक्टिस,बैडमिंटन खेला जायेगा,ग्राउंड निर्माण से खेल प्रतिभाओ को बढ़ावा मिलेगा।उक्त ग्राउंड निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है और जल्द ही लोकार्पण कर खेल ग्राउंड खिलाड़ियों को समर्पित की जायेगी।
डुन्डेरा में बनाया जा रहा आकर्षक खेल परिसर,एक ही जगह सभी खेलो का होगा समावेश
