ब्लॉक कांग्रेस ने झिरम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि


देवरीबंगला / ग्राम पंचायत भवन पिनकापार में झीरम घाटी के शहीद स्व नंद कुमार पटेल, स्व. महेंद्र कर्मा, स्व. उदय मुदलियार एवं स्वर्गीय दिनेश पटेल सहित
सभी नेताओं को ब्लॉक कांग्रेस देवरीबंगला द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्तिथि प्रमुख पदाधिकारियों में जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेताओं पर बर्बरता पूर्वक किए गए हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सली एवं अन्य लोग कांग्रेस की नीतियों का विरोध कर आदिवासियों, महिलाओं एवं युवाओं को मुख्यधारा से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे कभी कामयाब नहीं होंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केजूराम सोनबोइर अध्यक्ष जिला ओबीसी बालोद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजीव चौधरी, ऐनकुमार साहू, आनंद निसाद, भूषण यदु, अनगद सेन, जगदीस देवागन, सरपंच सोमिन भुआर्य, पूर्व सरपंच दिलेश्वर भुआर्य, ललित हिरवानी, भूषण मार्कण्डेय, डालूराम उर्वासा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *