राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020;अवसर व चुनौतियों : विषय पर प्रिज्म संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

उतई ।प्रिज्म संस्थान उतई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : अवसर व चुनौतियों विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन 23 मई को किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. अरुणा पलटा मैडम ने विषय पर अपने विचार रखें व छत्तीसगढ़ राज्य में इस नीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस नीति को फेसवाइस व पायलट बेसिस पर शुरू करने पर जोर दिया। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव अध्यक्ष बी एस डब्ल्यू सेल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने टेक्नोलॉजी का नई एनईपी नीति के क्रियान्वयन विषय पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह में संस्था के संस्थापक श्री रूपेश गुप्ता, ख्याती साहू व मोहंती ने भी अपने विचार रखे व सेमिनार के आयोजन के लिए संस्था प्रमुख डॉ अंजना शरद को बधाई दी।

प्रार्याय डा. अंजना शरद मैम ने बताया कि 2 दिन कार्यशाला को चार भागों में बांटा गया है जिसमें प्रथम दिन एन ई पी 2020 की फिलॉसफी क्रियान्वयन में चुनौतियां अध्ययन-अध्यापन में बदलाव विषयों पर चर्चा हुई। दूसरे दिन एन ई पी 2020 के कारण असेसमेंट व इवेल्यूल्यूशन पर प्रभाव तथा नई टेक्नोलॉजी का एन इ पी 2020 के क्रियान्वयन में उपयोग विषय पर चर्चा हुई।

पहले सेशन के मुख्य वक्ता टीजीएसी और आर यू एस ए की कोऑर्डिनेटर डॉ उषा किरण अग्रवाल, डॉ रीना मजूमदार, डॉ अरुण कुमार दुबे थे। दूसरे सेशन में 6 शोष अधार्थियों ने एन ई पी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।शोधार्थियों के शोध पत्र का आकलन व सारांश शंकरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .दुर्गा प्रसादराव द्वारा किया गया।

सेमिनार के दूसरे दिन की शुरुआत डाइट दुर्ग की प्राचार्य डॉ शिशिर कोना भट्टाचार्य व डा.सोनीया पोपली के उद्बोधन से हुआ ।डा. रक्षा सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन-अध्यापन व टेक्नोलॉजी विषय पर अपने विचार रखें । चौथे व अन्तिम सेशन में अपोलो कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ जैन,डा.राहुल मेने, डा. शुब्रता नागपाल ने अपने विचार रखे।

2 दिन के कार्यक्रम में डॉ अनुराग जैन, डॉ आशुतोष शुक्ला, श्री संतोष मिश्रा, श्री महेंद्र चौबे, श्रीमती दीप्ति सिंह व डॉ प्रशि तिवारी ने अपनी उपस्थिति दी व बौद्धिक चर्चा में अपने विचार रखे।

सेमिनार के सफल संचालन के लिए सेमिनार की कोऑर्डिनेटर डॉ दुर्गा त्रिपाठी ने समस्त b.ed प्रबंधन के छात्रों, प्रिज्म के अध्यापकों व स्टाफ को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *