रानीतराई। प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजपा के जामगांव आर मंडल व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा , किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में दक्षिण पाटन मंडल के सेवा सहकारी समिति बेल्हारी में प्रदेश सरकार द्वारा वार्मि कम्पोस्ट खाद के रूप में अमानक खाद लेने की बाध्यता को बंद करने एवम किसानों के विभिन्न मांगो को लेकर दक्षिण पाटन भाजपा मंडल ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया ।धरने में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छल कर रही है किसानों को जबरन ही सोसायटी के माध्यम से वार्मि कम्पोस्ट खाद को प्रति एकड़ तीन बोरी के हिसाब से लेने बाध्य किया जा रहा है जो गलत है किसान को अपने सुविधा के हिसाब से लेने देना चाहिए हम भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के इस किसान विरोधी कार्यों का विरोध करते है ।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है किसानों से किए वादे चुनाव जीतने के बाद भूल गई है और किसानों को अपना तुगलकी फरमान लागू करने प्रशासनिक दबाव डाला जा रहा अमानक खाद दिया जा रहा है । किसानों से लिए धान की पूरी कीमत नही दिया जा रहा ,अंतिम किश्त के रूप में दिए धान के राशि में पैसा कम कर दिया गया है।
मंडल महामंत्री खेमलाल देशलहरे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में मदहोश हो गई है प्रदेश की जनता के साथ अपने चुनावी वादे को भूल किसान विरोधी कार्य कर रही है किसानों को दो साल का बोनस देने की बात हो या किसानों का पूरा धान खरीदी करने की बात हो नही कर रही ,गोदावरी के नाम पर किसानों के रकबे को कम किया जा रहा वही अनेको आपातकालीन जैसी स्थिति कानून बना धरना प्रदर्शन पर लोक लगाने का प्रयास किया जा रहा ।
धरना प्रदर्शन को महामंत्री तेजेंद्र पिपरिया ,किसान नेता छगन लाल साहू , रूपसिह सिन्हा ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू , भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , महामंत्री तेजेंद्र पिपरिया,खेमलाल देशलहरे, छगन लाल साहू सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू, किसन मोर्चा अध्यक्ष कमलेश साहू ,जीवधन साहू , टेसराम साहू ,प्राणलाल साहू ,तीरथ पटेल ,संजय चंद्राकर , रामसिंग बांसोड ,मुकुंद विश्वकर्मा ,योगेश्वर साहू ,विजय साहू , महेश साहू ,पंकज साहू ,युवराज साहू ,मनीष सिन्हा , नरेंद्र ठाकुर , सोम प्रकाश सिन्हा , अंकलु राम साहू ,परमेश्वर चक्रधारी ,संजय मारकंडे ,चेतन पटेल ,विश्राम सिंह ,कोमल साहू ,ईश्वर पटेल , डा देवेंद्र साहू , आशा राम ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता , किसानगण व ग्रामीण अंचलवासी एवम पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी देवांगन व स्टाफ उपस्थित रहे । धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का माइक मंच संचालन लेखनारायण जारके व आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने किया।
भाजपा किसान मोर्चा का सरकार के किसान विरोधी कार्यों को लेकर बेल्हारी सोसायटी में विरोध प्रदर्शन
