आतरगांव में हुआ कला मंच का लोकार्पण


देवरीबंगला / शीतला मंच आतरगांव बड़ेपारा एवं छोटेपारा का लोकार्पण क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ग्रामीण परिवेश के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। अति विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया है। बहुत सारी योजनाएं गांव को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। जिसका असर आने वाले समय में हम सब को देखने को मिलेगा। किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए धान का समर्थन मूल्य ₹2500 दिया जा रहा है। पूरे भारत देश में किसी भी राज्य में इतना समर्थन मूल्य नहीं मिलता। इसी तरह से भूमिहीन परिवारों को राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप ₹7000 प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच खिलावन माहला ने की। सरपंच ने ग्रामीण समस्याओं का मांग पत्र अतिथियों को दिया। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य संतोषी भूआर्य, प्रभुराम देवांगन उपसरपंच आतरगांव, चित्रसेन साहू सहित गांव के पंचगण, ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *