रानीतराई । रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरारी में सोमवार को 33 वर्ष का युवक सड़क किनारे मृत अवस्था मे मिला।इसकी सूचना मिलते ही रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम पाहंदा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पाहंदा(झा) के युवक तोरण कुमार धीवर पिता छबिलाल (33वर्ष)की ग्राम घोरारी में सड़क किनारे मृत अवस्था मे मिला।राह चलते लोगो ने देखा जिसके बाद सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई।जानकारी के अनुसार मृतक को सुबह से ही घोरारी में शराब पीते देखा गया था । मृतक आज सुबह से ही अपने घर से निकल गया था।पुलिस ने पंचनामा कर विवेचना मे लिया। और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार जनों को सौप दिया गया ।
विदित हो पाटन क्षेत्र में अनेकों ग्रामों में अवैध रूप से शराब की बिक्री खुले आम होती है जो सभी जानते है जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम घोरारी , असोगा ,में बहुत अधिक मात्रा में अवैध महुआ शराब बनता और बिकता है जिसे लेने अंचल सहित दूर दूर सभी मदिरा प्रेमी शराब सेवन करने आते है जिस पर पुलिस विभाग ,आबकारी विभाग सहित प्रशासन को कोई अंकुश नहीं है जिससे बेधड़क आबध रूप से अवेध शराब की बिक्री होती है । सबसे अधिक अवेध शराब घोरारी में मिलता है जिसका दुष्प्रभाव घोरारी आस पास के ग्रामों के नागरिकों युवाओं पर पद रहा है घोरारी के अवैध अमानक शराब के कारण अनेकों लोगो की असमय अकाल मृत्यु हो चुकी है फिर भी प्रशासन मौन है अमानक अवेध शराब के कारण ही सोमवार को नवजवान युवक तोरण की भी मृत्यु हुई है।
थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने कहा की घोरारी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची जिसका शिनाख्त पाहन्दा निवासी युवक तोरण के रूप में पाया गया। जिसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। विवेचना चल रही रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चलेगा । वही अवैध शराब बिक्री पर कहा की समय समय पर पुलिस व आबकारी की रेड पड़ती है मिलने पर कार्यवाही भी किया जाता है ।
मनीषा देशलाहरा सरपंच पाहन्दा ने कहा की घोरारी में अवैध रूप से बिक रहे अमानक शराब को पीकर हमारे गांव सहित अनेकों लोगो की अकाल मृत्यु हो चुकी हैं घोरारी के अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध हो ,पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही किया जावे ।
