आंखों देखी : सीएससी पहुंचे संसदीय सचिव, मरीजों से जानी व्यवस्था,,,संसदीय सचिव ने प्रसूता की पूछी सेहत, नवजात का जाना वजन


देवरीबंगला / औचक निरीक्षण में सीएससी पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बीस वर्षो से बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला के ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ होने से कई बीमारियों के छोटे एवं मेजर ऑपरेशन हो सकेंगे।
संसदीय सचिव ने ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए मोबाइल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीएससी देवरीबंगला में महिला एवं पुरुष नसबंदी प्रारंभ करने तथा महिला विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ किया जाए। संसदीय सचिव ने सीएससी में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका स्वास्थ्य जाना। उन्होंने प्रसूता से बात कर प्रसव पश्चात मिलने वाली सुविधा एवं नवजात के वजन की जानकारी ली। संसदीय सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था भी देखी। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सीएससी में 102 व 108 की सुविधा उपलब्ध है तथा पैथोलॉजी व आंखों की जांच भी होती है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, महामंत्री रतिराम कोसमा, उपाध्यक्ष डॉ. नारायण साहू , बरसन निषाद, मुकेश पोशार्य, इंदरचंद बाफना, जीवन कश्यप, सुनील गोलचा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *