उतई। नगर पंचायत उतई के दशहरा मैदान में जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब उतई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चौसर कैरम एवं कबड्डी प्रतियोगिता में कबड्डी का फायनल मैच रायपुर और जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब उतई के मध्य खेला गया ।यह मैच बहुत ही रोमांचक एवं कश्मकश भरा रहा इस रोमांचक मुकाबले में दो बार ड्रा हुआ इसके बाद गोल्डन रेड में जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने रायपुर को एक पॉइंट से हराकर खिताब अपने नाम कर विजेता रहा । तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में घुघवा ने आलबरस को हराकर तृतीय स्थान पर रही
वही चौसर प्रतियोगिता में पहला महेश कुमार ग्राम पेंड्री,दूसरा स्थान संतोष बम्भोले ग्राम उतई एवं तीसरा स्थान पर आर डी ग्राम मोरिद रहे। तथा कैरम प्रतियोगिता में प्रथम राहुल एवं द्वतीय संजीत अग्रवाल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियो द्वारा नगद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर समानित किया गया प्रतियोगिता को सफल बनाने में जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मोहित साहू उपाध्यक्ष सोनू राजूपत ,सचिव हितेश वर्मा,सहसचिव उमेश साहू,कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा,उपकोषाध्य दीपक चन्द्राकर संरक्षक राकेश साहू,राकेश यादव ,प्रकाश यादव,प्रवीण वर्मा ,रोहित चौहान,खेमेश्वर साहू ,गुलशन वर्मा झनक कुमार ,हेमराज ठाकुर तरुण यादव ,दिनेश साहू ,रामप्रवेश ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।
रोमांचक बुकाबले में रायपुर को एक पॉइंट से हराकर उतई की टीम बना विजेता
