ग्राम औंधी में मिली एक युवक की लाश,हत्या की आशंका,,पुलिस को सूचना मिलते ही जांच में जुटी,

भिलाई तीन थानांतर्गत ग्राम औंधी में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निरंजन यादव (24) निवासी नारधी रोड औंधी बताया गया है।
औंधी के पूर्व सरपंच राजेश चंद्राकर ने भिलाई तीन पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी विश्वास चंद्राकर, भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

मृतक रविवार की रात 11 बजे घर से निकला था। आज सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में उसकी लाश मिली है जिस में सिर पर गहरे घाव किए निशान हैं। अंदेशा है कि किसी टंगिये नुमा हथियार से मृतक के सिर पर मारा गया होगा। फिलहाल भिलाई तीन पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *