शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का आयोजन प्रमोद आदित्य बने सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार (स्व.महेन्द्र देवांगन”माटी* सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान 2022 से सम्मानित होगे प्रमोद आदित्य)

             शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा शिक्षकों के लेखन क्षमता को निखारने व मंच प्रदान करने के लिए एक काव्य धारा कार्यक्रम शिकसा काव्य धारा प्रत्येक रविवार को रात्रि आठ बजे आयोजन किया जा रहा था जिसका 35 वी कड़ी फाइनल की प्रस्तुति  22 मई 2022 को संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन व सूरज श्रीवास लोकगायक व संरक्षक शिकसा के अध्यक्षता में किया गया।
       फाइनल में प्रमोद आदित्य सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान 2022 के लिये विजेता बने विजेता को शिकसा महोत्सव में स्व.महेन्द्र देवांगन "माटी" स्मृति सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान से    सम्मानित किया जायेगा शेष प्रतिभागियो को शिकसा महोत्सव में सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा।
             कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना रश्मि रामेश्वर गुप्ता व्याख्याता लिगियाडीह बिलासपुर, शीर्षक गीत लक्ष्मी करियारे प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ शिकसा व सूरज श्रीवास संरक्षक शिकसा अकादमी छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत किया।
              सर्वप्रथम संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने बताया कि यह पूर्णत: शिक्षको के द्वारा स्वरचित रचना की प्रस्तुत हुआ जिसमें 145 प्रतिभागियो ने भाग लिया और आज हम फाइनल में पहुंच गए हमारे स्वर्गीय साथी महेन्द्र देवांगन"माटी"के नाम से सम्मानित किया जायेगा।
                तदपश्चात प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ,महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन,जगन्नाथ हिमधर महासचिव दि.प्रकोष्ठ आदि ने भी अपना विचार प्रगट किये।
       कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने काव्य धारा का आयोजन काफी सराहनीय रहा ।
                   फाइनल के कवि प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, विजेन्द्र अहीर सहा. शिक्षक उरांवपारा बैकुंठपुर कोरिया, कंचन सिंह शिक्षक सरभोका मनेन्द्रगढ़, नलिनी प्रभा बाजपेयी प्रधान पाठक भानुप्रतापपुर कांकेर व  गीता देवी हिमधर व्याख्याता फरसवानी करतला कोरबा रही और दो राऊड के प्रस्तुति के बाद प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान चुने गये।
               काव्य धारा के निर्णायक लक्ष्मी करियारे प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ शिकसा ने परिणाम घोषित करते हुए कही कि सभी प्रतिभागियो की प्रस्तुति लाजवाब रही जिसका निर्णय करना काफी मुश्किल रही फिर भी परिणाम घोषित करना है जो विजेता हुए वो प्रमोद आदित्य प्राचार्य है।
       संचालक घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा. शिक्षक बालकोनगर कोरबा व आभार प्रर्दशन विनोद कुमार सिंह सलाहकार ने किया।
        इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र चेलक प्रवक्ता दिव्यांग प्रकोष्ठ, विजय प्रधान जिलाध्यक्ष जांजगीर, राधेश्याम कवंर प्रवक्ता,श्वेता सोनी जिलाध्यक्ष कोरिया, जयप्रकाश साहू महासचिव कोरिया, जनक सिन्हा जिलाध्यक्ष कांकेर, युगेश्वरी साहू बलौदाबाजार , कांति यादव जांजगीर, देवेन्द्र कुमार बंछोर दुर्ग, रूपेश चौहान कोरबा, समुन्द्री राजवाड़े कोरिया, राजीव सिंह मनेन्द्रगढ,अनीता ओहरी कोरबा, सविता जायसवाल कोरबा, टिकेश्वर सिन्हा बालोद,बेदराम जाटवर कोरबा, उषा भट्ट दुर्ग, पवन रेखा कौशल, त्रिलोक हिमधर कोरबा,नक्ष यादव, छाया साहू बलौदाबाजार, गीता बंजारे कोरबा,प्रीति यादव जांजगीर, दिनेश दुबे बिलासपुर,प्रीति साहू बलौदा बाजार, शांति कुमार साहू,प्रीतिरानी तिवारी रायपुर सहित कई सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए व विजयी प्रतिभागी को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *