ये क्या लीज हुआ मिट्टी निकालने का खनन किया जा रहा है रेत का


पाटन। विकास खण्ड पाटन के अंतिम छोर में खारुन नदी किनारे स्थित ग्राम सिपकोना में मिट्टी खनन की लीज के आड़ में ठेकेदार द्वारा रेत खनन को अंजाम दिया जा रहा है। आलम यह है कि ठेकेदार लीज की आड़ में बेतरतीब तरीके से खनन कर रोजाना कई हाइवा रेत निकाल कर परिवहन कर रहे है।
मिट्टी के आड़ में रेत खनन किये जाने के बाद भी खनिज विभाग चूप्पी साधे हुए है। लोगो का कहना है कि चेन माउंटेन के द्वारा खनन कर एक साथ आधा दर्जन से अधिक हाइवा में रेत भर कर परिवहन किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि ग्राम सिपकोना खारुन नदी किनारे पर बसा हुआ है यहाँ की जमीन में केवल ऊपरी हिस्सा में ही मिट्टी पाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव की जमीन रेतीला होने के बाद भी पंचायत द्वारा केवल मिट्टी निकाले जाने का लीज प्रस्ताव दिया गया है। जबकि गाँव मे 2 फ़ीट खनन किये जाने के बाद से रेत निकलना शुरू हो जाता है।
इस सम्बंध में ग्राम पंचायत सिपकोना के सरपंच रामनारायण साहू ने कहा ग्राम पंचायत में मिट्टी निकाले जाने के लिये लीज दिये जाने का प्रस्ताव हुआ है। उसमें से रेत निकल रहा है उसे हम क्या कर सकते है।

वर्षण
मिट्टी खनन किये जाने लीज हुआ है। रेत खनन की जानकारी नही है।
दीपक तिवारी
जिला खनिज निरीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *