उतई में दुबारा हादसों को देता निमंत्रण पीडब्ल्यूडी का कछुवा चाल कार्य करने की गति


उतई (news24carate/सतीश पारख)। पाटन पुल उतई चोंक के मुख्य मार्ग की नाली निर्माण कार्य कछुवो की गति से चलते फिर से हादसों का होना जैसा हाल हो रहा है। जैन रेस्टोरेंट पाटन पुल उतई के सामने नाली निर्माण कार्य मे शिघ्रता न होने की वजह से होटल में आने जाने वाले तथा बजरंग नगर जाने की मार्ग की नाली निर्माण कार्य दुरस्त न होने की वजह से पाटन पुल के नागरिक परेशान है , नाली निर्माण कार्य की जानकारी लेने पर पी डब्ल्यू डी के मिक्चर मशीन खराब होने का बहाना बताया जा रहा है। जिसके वजह से यह नाली निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण नही हो पा रहा है , नालियों में सरिया बिछाया गया है जो अस्त व्यस्त पड़े है जिससे कोई भी हादसा हो सकता है , अभी हाल ही में चन्द्रशेखर साहू का इसी रोड निर्माण कार्य के चलते उनके साथ हादसा होने से दुर्घटना में निधन हो गया , इतने बड़े हादसा होने पर भी पी.डब्ल्यू. डी. के अधिकारी और कर्मचारी कछुवे की गति से कार्य कर रहे है। बिजली का पोल तो लगा दिया गया है लेकिन अभी तक तार शिप्ट नही किया गया। जिसके कारण राहगीरों के ऊपर हमेशा अनहोनी की खतरा बने रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *