खेलों के माध्यम से भी युवा भविष्य बना सकते हैं उज्जवल – माया बेलचंदन

उतई। नगर पंचायत उतई के दशहरा मैदान में जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चौसर कैरम एवं कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन समाहरोह के मुख्य अतिथि माया बेलचंदन ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे युवा खेल के माध्यम से भी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावनाओं से खेलना चाहिए विभिन्न खेलो से शाररिक एवं मानसिक विकास होता हैं। इसलिए अपने बच्चों को बचपन से ही खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए । कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे पर्यावरण प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी मैदान में कम और मोबाईल गेम में ज्यादा व्यस्त रहते है। जिससे उनकी शाररिक एवं मानशिक विकास नही हो पा रहा हैं।तथा ग्रामीण क्षेत्र में खेले जाने वाले विभिन्न खेलो को भूलते जा रहे है। इसलिए हम सबको अपने बच्चों को मोबाईल गेम से निकाल कर मैदान तक लाना होगा जिससे उनकी शाररिक एवं मानसिक विकास हो सके।

विशिष्ट अतिथि संजीत विश्वकर्मा दुर्ग ग्रामीण आप पार्टी, तोषण साहू पार्षद नगर पंचायत उतई,बहादुर सिंह नेताम नगर कांग्रेस कमेटी उतई ,फत्तेलाल वर्मा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत खोपली गोपेश साहू ,प्रेमलाल पटेल ,श्रीमती मैना वर्मा ,डॉ. वर्षा वर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया इस अवसर पर जय शीतला स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मोहित साहू उपाध्यक्ष सोनू राजूपत ,सचिव हितेश वर्मा,सहसचिव उमेश साहू,कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा,उपकोषाध्य दीपक चन्द्राकर संरक्षक राकेश साहू,राकेश यादव ,प्रकाश यादव,प्रवीण वर्मा ,रोहित चौहान,खेमेश्वर साहू ,गुलशन वर्मा झनक कुमार ,हेमराज ठाकुर तरुण यादव ,दिनेश साहू ,रामप्रवेश और विभिन्न गांव से बधारे बड़ी संख्या में ख़िलाड़ी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *