उतई नगर के वार्ड क्रमांक 7 में सीसी रोड निर्माण का हुआ शुभारम्भ

रोशन सिंह@ उतई। नगर पंचायत उतई के बाजार चौक स्थित वार्ड क्रमांक 07 में भुनेश गिरी गोस्वामी घर से राजेन्द्र साहू घर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 8 लाख रु.की लागत से बनने वाली गली सीमेंटीकरण निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, स्थानीय वार्ड पार्षद भीमसेन सिन्हा पार्षद गण राकेश साहू एवं सतीश चंद्राकर, नगर भाजपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, काशीराम साहू, भुनेश गिरी गोस्वामी, किशोर देवांगन संबंधित ठेकेदार एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *