रवेली आंवला बगीचा में घायल मिला युवक की अस्पताल में मौत

पाटन। फुंडा रायपुर मुख्य मार्ग में ग्राम रवेली स्थित आंवला बगीचा में शुक्रवार को एक युवक घायल अवस्था मे मिला था। घायल युवक के मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गई। युवक अधमरा हो चुका था। जिसकी सूचना लोगो द्वारा डायल 112 को दी गई।

सूचना पर पुलिस द्वारा घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस युवक की दुर्घटना और हत्या दोनो एंगल से जांच कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार आंवला बगीचा में दोपहर चार युवकों को देखा गया था। सभी मिलकर वहां शराब पार्टी कर रहे थे। कुछ देर बाद युवकों में विवाद हुआ और एक युवक को तीन लोग बुरी तरह से पीट रहे थे। जिसके बाद तीन लोग वहां से युवक को छोड़कर भाग गए। मौके पर जब ग्रामीण पहुंचे तो युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लोगो के मुताबिक इस घटना को उन्ही तीन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया होगा।

वर्शन

आंवला बगीचा में एक घायल युवक मिला। डायल 112 की टीम उसे घायल अवस्था मे अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नही हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

देवांश सिंह राठौर एसडीओपी पाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *