पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम पंचायत मटंग के भाठापारा में जहां पिछले कई महिनों से सोलर लाईट बन्द पड़ा हुआ था। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार अवगत करवा चुके थे। लेकिन समस्या का समाधान नही हो पा रहा था।
वेब पोर्टल News24carate में 19 मई को खबर प्रकाशन के बाद के विभागीय अमला हरकत में आया एवं आज शुक्रवार सुबह से ही जो लाईट पिछले कई महीने से सुधारा नही गया था उसे खबर प्रकाशन के बाद चौबीस घंटे के अंदर सुधारने का कार्य किया गया।

