पाटन. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू से फोन पर बातचीत किये। उन्होंने कोरोना के बचाव सम्बंधित स्थानीय स्तर पर किये जा रहे प्रयास की जानकारी ली और चावल वितरण व निस्तारी तालाबों में पानी भरने हेतु ,मजदूरो के लिए रोजगार गारंटी प्रारंभ कर सोसियल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा ।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गावों निस्तारी के लिये पानी छोड़े जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये दुर्ग जिला में किये जा रहे तैयारी के बारे में भी चर्चा किये। श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से कहा कि पाटन क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, मितानिन, महिला पुलिस स्वयंसेवक द्वारा भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। आपके उद्देश्य कोई भूखा ना रहे इसके लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर जरूरमंदों को राशन की सामग्री उपलब्ध करवाए है।
