प्रांजल झा कांकेर…
कांकेर. जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में 15 अप्रेल को थाना परतापुर के महला BSF कैम्प के एरिया अन्तर्गत ग्राम मूसरघाट में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत एवं हानि पहुचाने के उद्देश्य से 05 KG का कूकर बम लगाया गया था ,जिसे मौके पर सतर्कता बरतते हुए BSF एवं जिला पुलिस काँकेर की टीम ने डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया , इस प्रकार से फिर एक बार नक्सलियों की मनसूबे को पुलिस बल द्वारा असफल किया गया।

