मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर तहसील साहू संघ अध्यक्ष अश्वनी साहू से मोबाइल पर किये चर्चा

पाटन. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष अश्वनी साहू से मोबाइल पर क्षेत्र की समस्या और कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के सम्बंध में चर्चा किये। मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण के सम्बंध में एवं जरूरत मन्दो को दी जाने वाली सहायता ,मनरेगा से सम्बंधित कार्य एवं राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना गोठान एवं गांव के तालाबो के निस्तारी पानी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया । साथ ही समय कैसे बिताते हैं यह भी पूछा तब तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने रामायण ,महाभारत सीरियल देखना एवं धार्मिक किताबे पढ़ कर समय। बिताने की बात बतलाया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना वायरस के सम्बंध में सावधानी बरतने व किसी भी प्रकार की समस्या आने पर , तूरंत सम्पर्क करने के लिये कहा।

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाले सामूहिक आदर्श इस वर्ष 18 एवं 19 अप्रेल 2020 को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित की जानी थी। लेकिन लॉक डाउन के कारण आयोजन को आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। इस सम्बंध में चर्चा करने पर एवं मिलकर बात करने के लिये समय लेने पर 1 सप्ताह बाद सम्पर्क करने की बात कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *