देवरीबंगला / ग्राम पंचायत सुरेगांव के गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी की शुरुआत पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। अध्यक्षता सरपंच विष्णु नेताम ने की। मुख्य अतिथि दिल्लीवार ने कहा कि प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना से किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। भूपेश बघेल सरकार तथा संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसका असर अब गांव में दिखाई देने लगा है। गोबर खरीदी की जवाबदारी जागृति महिला स्व सहायता समूह सुरेगांव को दी गई है। प्रथम गोबर विक्रेता व्यासनारायण देशमुख से 51 किलो खरीद कर शुभारंभ किया गया।
गोधन न्याय योजना का सुरेगांव में हुआ शुभारंभ
