निःशुल्क योग व फिटनेस क्लासेस आरोग्यवेदा उतई में


रोशन सिंह@उतई।विश्व योग दिवस के अवसर पर एक माह तक 21 मई 2022 से 21 जून 2022 तक निःशुल्क योग व फिटनेस क्लासेस आरोग्यवेदा उतई में किया जा रहा है योग व फिटनेस क्लासेस में भारतीय पारंपरिक योग, प्राणायाम, ध्यान, पावर योगा, हठ योग, विन्यासा योग, यिन योग, अष्टांग योग, शारीरिक बीमारियों व आवश्यकताओं के आधार पर योग चिकित्सा क्लासेस, योग व प्राणायाम की प्रायोगिक बारीकियां व विभिन्न प्रकार के स्ट्रेस मैनेजमेंट क्लासेस व अन्य स्वास्थ्य्प्रद जानकारी आरोग्यवेदा सेंटर के संचालक डाँ. प्रेमलाल पटेल (अन्तर्राष्ट्रीय चिकित्सक ) के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है,
कु.सिमरन कौर (योग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) योग शिक्षिका भिलाई से होंगी।
साथ ही डाँ.पटेल बताते हैं कि योग गुरू बनाने से पहले निम्न जानकारी जरूर रखें :- झोलाछाप योग व प्राकृतिक चिकित्सक से रहे सावधान।
गली नुक्कड़ में आजकल हर जगह अपने को योग प्रशिक्षक /चिकित्सक कहकर लोगों का बिना किसी एनाटामी ( मानव शरीर आकारिकी संरचना) फिजियोलाजी ( मानव शरीर क्रिया विज्ञान) व अन्य किसी स्पेशलाईज्ड बारीकियों को बिना किसी गवर्मेंट वैद्यता विश्वविद्यालय /मेडीकल बोर्ड पंजीयन, न सर्टिफिकेट कोर्स, न डिप्लोमा, और न ही डिग्री कोर्स की पढ़ाई बावजूद इसके ये लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है व साथ ही अपने आप को विशेषज्ञ बतलाकर चिकित्सक बतलाकर चिकित्सा भी कर रहे हैं।
आज के इस आधुनिक व माडर्न चिकित्सा पद्धति के युग में जब हम अपने आप को किसी सामान्य चिकित्सक (पढ़ालिखा डिग्रीधारी) से भी अपना चेकअप/परामर्श व ईलाज न कराकर हम स्पेशलाईज्ड चिकित्सक के पास ही जा रहे हैं।
तो फिर क्यों हम किसी भी दो ,चार व दस दिन के योग व प्राकृतिक स्पेशलाईज्ड कहलाने वालों को अपना अमूल्य शरीर सौंप रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *