पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा जिला बालोद पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण।,,,,समस्त अधिकारियों की मीटिंग लेकर सामाजिक अपराध तथा अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देश

       दुर्ग-- आज  बद्रीनारायण मीणा ( भापुसे ) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग ने  पद ग्रहण बाद जिला बालोद पहुंच कर निरीक्षण किया  , जहां  निरीक्षक को पुलिस लाईन के समस्त कर्मचारियों को समय पर किट वितरण करने तथा रक्षित केंद्र को स्वच्छ रखने निर्देशित किया गया । बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद आगमन हुआ जहां सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक बालोद  गोवर्धन ठाकुर ( भापुसे ) के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक  को जिले के भौगोलिक स्थिति , कानून व्यवस्था अपराध तथा अपराधियों के संबंध में सामान्य जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा सभाकक्ष में उपस्थित सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी , थाना एवं चौकी प्रभारी तथा कार्यालय स्टाफ का परिचय प्राप्त कर थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिये तथा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सामाजिक अपराध तथा अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा थाना में लंबित अपराधों की त्वरित निकाल एवं चिटफंड संबंधी अपराधों में फरार चिटफंड कंपनी के संचालकों की टीम बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । आपराधिक गतिविधि जैसे जुआ , सट्टा , अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिए , साथ ही कार्यवाही के दौरान किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई भी गलत कार्यवाही ना करें इस पर भी विशेष ध्यान देने की समझाईश दी गई । इसके अतिरिक्त जिले में व्ही.आई. पी . के भ्रमण के दौरान व्ही . आई . पी . सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करते हुये समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई । 
             इस दौरान सभा कक्ष में श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद , अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी , उप पुलिस अधीक्षक  बोनीफास एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक  मनोज तिर्की , उप पुलिस अधीक्षक  राजेश बागड़े , रक्षित निरीक्षक  मधुसूदन सिंह नाग सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *