पाटन—-सेवा सहकारी समिति पहंडोर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्वनी साहू , अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, अध्यक्षता जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग विशेष अतिथि श्रीमती डगेश्वरी धनकर जनपद सदस्या, सुरेंद्र गायकवाड अध्यक्ष सरपंच पाटन, लोकेश्वर साहू सरपंच घुघवा, आदि अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ।
सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार के माध्यम से किया गया। प्रबंधक के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। कृषि विस्तार अधिकारी श्री शुक्ला के द्वारा वर्मी खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। कब कितने मात्रा में वर्मी खाद का छिड़काव करना एवं खाद कैसे बनाया जाता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे। अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा जी के द्वारा सभी किसानों को चौपाल के माध्यम से किसानों को होने वाली समस्या एवं शिकायत से एक-दूसरे से रूबरू होते हुए निराकरण करने का प्रयास किया गया। और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों के लिए कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों से अवगत कराते हुए जानकारी दिया गया। इसमें किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि ऋण, वर्मी खाद्य , बीज, गौठान योजना आदि।
श्अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग ने कहा किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कृषि कार्य करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आय मे वृद्धि करने के लिए मंडी बोर्ड के द्वारा उनकी उपज का सही कीमत मिल सके। और किसान आर्थिक रूप से मजबूत एवं सुदृढ़ एवं आत्म निर्भर हो सके। अंतिम में मंडी बोर्ड के द्वारा बनने वाले,किसान कुटीर भवन का श्रीफल तोड़कर लेआउट निकाला गया।
मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन पुरुषोत्तम तिवारी सदस्य के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एस आर साहू शाखा प्रबंधक भि-३, श्री नरसिंह मढ़रिया अध्यक्ष, श्री मणि वर्मा उपाध्यक्ष, केएल वर्मा सदस्य, पुरुषोत्तम तिवारी सदस्य, शशांक शुक्ला कृषि विस्तार अधिकारी, भूपेंद्र चंद्रवंशी स.वि.क.(पाटन), नेमचंद निर्मलकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, ठगेश्वर धनकर सेक्टर प्रभारी ,कृषक गण श्री लेख राम मढ़रिया, नारायण वर्मा सोमनाथ साहू संजय वर्मा विष्णु प्रसाद अवस्थी ,भिषम वर्मा, रमेश वर्मा, देवेंद्र कुमार शिव कुमार वर्मा भूपेंद्र साहू सोनसाय वर्मा ,वेद नारायण ,श्री राम ,महेंद्र कुमार रेवाराम ,बगस राम,तेजराम, गंगाराम, चिंताराम निषाद, रोहित वर्मा ,दिलीप कुमार वर्मा अंजली वर्मा, विश्राम धीवर, तोरन वर्मा, चंद्रावती देवी, हीरेंद्र देवांगन, धनेश्वर शर्मा, निर्मल सेन ,रामस्वरूप साहू, मनोज कुमार साहू, खिलावन सिंह,अनूप वर्मा, घसियाराम सिन्हा, ओमप्रकाश सोनवानी संजय कुमार, फनीश कुमार, टिकेंद्र प्रसाद, अनिल , द्वारिका प्रसाद साहू, रामचंद्र ,जय राम, भूषण साहू ,राजकुमार रामनारायण शत्रुघ्न लाल, संदीप कुमार, छोटेलाल, अशोक कुमार, अलख देवांगन, अमरू ठाकुर, आजु राम ,जितेंद्र कुमार ,राम , कृष्ण कुमार वर्मा , पीएल नायक ,किरण साहू ,बलिराम वर्मा, राम किशुन साहू ,पीएम नायक, मनहरन लाल तिवारी, सेवा सहकारी समिति पहंडोर समिति के आश्रित ग्राम महका खुर्द, महका कला, करसा, घुघुवा ,बेंदरी मोरीद, परेवाडीह आदि के कृषकगण उपस्थित रहे।

