राज्यसभा सीट के लिए साहू समाज ने ठोकी ताल

रायपुर। जून में होने वाले छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए अब विभिन्न सामाजिक संगठन भी खुल कर अपने समाज के पक्ष में लाबिंग करने में लगे हुए हैं छग में राजनीतिक रूप से शक्ति शाली माने जाने वाले साहू समाज से भी आवाज बुलंद होने लगे है रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्यारे लाल साहू ने भी राज्य सभा सांसद की एक सीट पर साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग कांग्रेस हाईकमान, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम से की है। उन्होंने अपने मांग का समर्थन में कहा की छग में हमारा साहू समाज एक वृहद एवं बहुसंख्यक समाज है जिसकी आबादी छग में लगभग 22% है समाज का अधिकांश लोग कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े हुए हैं साथ ही विभीन्न चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट करते आ रहे है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने में समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गैर दलिय आधार पर होने वाले चुनाव में समाज से अधिकांश लोग चुनकर आते है। समाज में इतने अनुभवी एवं योग्य होने के बाद भी किसी भी पार्टी ने अब तक राज्य सभा में प्रतिनिधित्व के योग्य नही समझा गया। उन्होंने समाज की आबादी के अनुरूप समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा की 2 में से कम से कम 1 सीट समाज के वरिष्ठ, योग्य एवं अनुभवी को देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *