किसानो को बताए जैविक खेती का लाभ, फुंडा में किसान चौपाल का आयोजन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा भी हुवे शामिल, किसानों से की चर्चा



पाटन। सेवा सहकारी समिति फुंडा में किसान चौपाल का आयोजन बुधवार को किया गया। चौपाल कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी, व किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य रूप से उपस्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, संचालक मंडल सदस्य बलदाऊ यादव , खोमलाल चन्द्राकर मौजूद रहे।
सर्वप्रथम सेवा सहकारी समिति फुंडा के अध्यक्ष आनंद बघेल ने स्वागत भाषण बोलते हुवे किसान चौपाल आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया। कृषि विभाग के श्री शर्मा ने कृषि विभाग के हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने सीधा किसानों से चर्चा किया। किसानों ने समिति, कृषि जो समस्या हो रही है उससे अवगत कराया। पेंड्री के धनंजय वर्मा ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के नाम से गोबर को ही बेच रही है। इस समस्या से जिला सहकारी के केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिनेश वर्मा, विनोद वर्मा, लतखोर साहू, धनी राम वर्मा, देहर लाल, सहित अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *