भाजपा का जेल भरो आंदोलन, गांधी मैदान धमतरी के अस्थायी जेल में ज़िले के 5200 कार्यकर्ताओं ने काला क़ानून के विरोध में और कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी निर्णयों को लेकर गिरफ़्तारी दिये

राकेश कुमार साहू @ न्यूज 24 कैरेट। कुरूद विधानसभा के सभी 237 बुथों से 2700 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िला मुख्यालय में नेता अजय चन्द्राकर जी के नेतृत्व में गिरफ़्तारी देने सम्मिलित हुए.. देव दुर्लभ भाजपा कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रगट करते हुए भाजपा प्रदेश व्यापी आह्वान पर प्रदेश के सभी ज़िला मुख्यालयों में जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम में धमतरी ज़िला के अस्थायी जेल गांधी मैदान में भाजपा धमतरी ज़िले के 5200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के प्रेरणास्रोत कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी, धमतरी विधायक रंजना साहु जी एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष शशि पवार जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के द्वारा अघोषित आपातकाल के रूप में काला क़ानून जिसमे समाजिक कार्यक्रम , राजनीतिक कार्यक्रम , सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियों, आमसभा, एवं विभिन्न आयोजनों के लिए कलेक्टरों की अनुमति पश्चात ही आयोजन की अनुमति के विरोध में और कांग्रेस सरकार के द्वारा जनघोषणा पत्र में किये गये वादों को याद दिलाने वादा ख़िलाफ़ी निर्णयों के विरोध में ज़िले भर के भाजपा नेतागण सहित 5200 कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा बनाये गये अस्थायी जेल गांधी मैदान में गिरफ़्तारी दिये ! गिरफ़्तारी पश्चात धमतरी SDM ने ज़मानत के बतौर सबको रिहाई के आदेश भी दे दिये ! किंतु भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिए है की कांग्रेस सरकार के लिए इस आंदोलन के माध्यम से पहला कील ठोंके है यदि निर्णयों को बदला नहीं गया और वादा नहीं निभाया गया तो ऐसे ही आंदोलन लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा देखने को मिलेगा ! इस अवसर पर कुरूद विधानसभा के चारों मंडलों के शक्तिकेन्द्र प्रभारियों के सहयोग से प्रत्येक बुथों से कुल 2700 के बड़ी संख्या में भाजपा के समर्पित कार्यकर्तागण जेल भरो आंदोलन गांधी मैदान धमतरी में सम्मिलित हुए, पार्टी प्रेम के और “कठोर परिश्रम” को सहृदयता पूर्वक सलामी देते हुए भाजपा परिवार की ओर से सबको धन्यवाद देते हुए *भानु चन्द्राकर, संयोजक जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम, गौकरण साहु- रामस्वरूप साहु सहसंयोजक, कुलेश्वर चन्द्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुरूद, पुस्पेन्द्र साहु मंडल अध्यक्ष सिर्री, आनंद यदु मंडल अध्यक्ष भखारा, होरीलाल साहु मंडल अध्यक्ष मेघा ने धन्यवाद प्रगट किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *