सेवा सहकारी समिति निपानी में जन चौपाल शिविर का आयोजन,वर्मी कम्पोस्ट खाद उपयोग पर बल

रानितराई। सेवा सहकारी समिति मार्यादित निपानी में विगत दिनों जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात हलधर भगवान बलदाऊ जी का पूजा अर्चना के साथ हुआ शिविर में इस सोसायटी के अंतर्गत आने वाले ग्राम निपानी,चुलगहन,ओदरागहन,रीवागहन के किसान शामिल हुए। समिति प्रबंक भूषण वर्मा ने किसानों को नया सदस्य बनने, नया KCC कार्ड बनाने एवं KCC नगद की जानकारी, खाद, बीज,वर्मी कम्पोस्ट खाद,किसानों को मिलने वाली लोन, किसान बीमा से होने वाली लाभ, गौ पालन, कुकुट पालन, मत्स्य पालन के लिये लोन एवं शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर रानीतराई समिति के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने सरकार द्वारा ऋण माफी से किसानों को हुए फायदा से अवगत कराया तथा रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्मी कपोस्ट खाद एक प्राकृतिक कपोस्ट खाद है जो स्वयं किसानों के द्वारा बिना किसी मिलावट के तैयार किया गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गंजीर ने किसानों की ऋण वसूली पर जोर दिया गया तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि किसानों को धीरे-धीरे रासायनिक खाद का उपयोग कम करना चाहिए और स्वयं के द्वारा बनाये गए प्राकृतिक वर्मी कपोस्ट खाद का उपयोग करना चाहिए। इससे जमीन की गुणवत्ता एवं मनुष्य की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्रम में आमंत्रित समस्त अथियों का समिति प्रबंधक भूषण वर्मा एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र साहू द्वारा ससम्मान विदाई किया गया। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर, भोज रघुवंशी,समिति प्रबन्क सुभाष वर्मा,समिति प्रबन्क सुकालू वर्मा, एच. आर. मनीषा सिन्हा,सन्तोष रघुवंशी, टिकेंद्र सिन्हा, नरेश ठाकुर,अशोक साहू, प्रताप निर्मलकर एवं गाँव की सरपंच सीता सिन्हा एवं समिति के स्टॉफ झुमुक रघुवंशी, चन्द्रा मानिकपुरी, हरिश्चन्द्र साहू एवं चारों गाँव के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *