अनिता देवांगन @ न्यूज़ 24 कैरेट राजिम। कलाकार होने के लिए कोई व्यक्ति विशेष नही होता, वरन् जिस व्यक्ति में कला होती है वह व्यक्ति ही विशेष हो जाता है। आज हमारे छत्तीसगढ़ के लिए ये गौरव की बात है कि T-Series जैसे विश्वविख्यात नामी कंपनी में एक सुमधुर भक्ति गीत की लॉन्चिंग हुई। छत्तीसगढ़ियों में भी कला की कोई कमी नहीं है आज एक से बढ़ कर एक कलाकार, साहित्यकार आदि यहां के कंचन स्वरूप हैं। T-Series में पहली बार छत्तीसगढ़ का पहला गाना कल रिलीज हुआ। सभी कलाकारों ने बहुत ही उत्साह के साथ भक्ति गीत के लिए मेहनत किया। कला के लिए सिर्फ महिला या सिर्फ पुरुष को होना जरूरी नहीं है कला किसी भी व्यक्ति में हो सकता है और आज छत्तीसगढ़ की एक महिला डायरेक्टर ने वो कर दिखाया, जिनके डायरेक्शन की सराहना सभी कर रहे हैं जो कथक नृत्य की निपुण नृत्यांगना हैं। संगीत में शुरुआत से ही रुचि रखने वाले गायकों ने अपनी कला को प्रत्यक्ष किया जिनकी सुमधुर आवाज से भगवान कुलेश्वर महादेव जी, महादेव के पांच स्वरूप, पंच कोशी धाम, त्रिवेणी संगम महानदी के गुणों का बखान गीत के रूप में हुआ। सितार, मुरली, तबला और अनेक वाद्य यंत्रों के मेल ने इस भक्ति गीत को रसमयी बना दिया। जब गायन, वादन और नृत्य का मेल हुआ उसके बाद T-Series में लॉन्च्ड सभी कलाकारों की प्रस्तुति अब हमारे सामने है। को-आर्टिस्ट का भी पूर्ण रूप से सहयोग रहा है। गायत्री मंदिर राजिम में बहुत ही हर्षोल्लास के कल सम्मान समारोह मनाया गया और सभी को-आर्टिस्ट को सम्मान के साथ भेंट दिया गया।
राग दरबारी धुन में बना कुलेश्वर महादेव जी का हृदयस्पर्शी भक्ति गीत की कल हुई लॉन्चिंग
