लोकवाणी रेडियो में आज पशु सुरक्षा पर जानकारी का प्रसारण

उतई@News24carate. छ ग शासन (जनसम्पर्क विभाग) और लोकवाणी रेडियो 89.6FM द्वारा आज दिनांक 17 मई 2022 मंगलवार समय दोपहर 3 बजे से 3:21 बजे तक रेडियो कार्यक्रम “पशु सुरक्षा की जानकारी” द्वारा डॉ बी डी साहू पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (छ ग शासन) डौंडी जिला बालोद छ ग.का प्रसारण किया जायेगा. यह अनुश्रवण गौठान समूह, पशुपालक, डेयरी किसान, पशु सखी, कृषि सखी और बिहान समूह तथा विभागीय स्टाफ के लिए हितकारी है.पशुपालन की जानकारी का रेडियो प्रसारण स्थानीय भाषा में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ तथा भारत के उत्तर मध्य हिंदी भाषी प्रांतो में किया जा रहा है।