छुरा ब्लॉक के ग्राम मुरमुरा में झोलाछाप डॉक्टर अवैध से रूप कर रहा है क्लीनिक का संचालन,कार्यवाही नही होने से इनके हौसले है बुलंद

संध्या सेन @ गरियाबंद। जिला स्वास्थ विभाग के नाक के नीचे सैकड़ों की तादाद में झोलाछाप अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे है। सारे नियमो के विपरित संचालित इन क्लिनिको व झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाने में स्वास्थ विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है या फिर यूं कहा जाए कि विभाग की सह पर ही झोलाछाप डाक्टरों का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। इनके पास ना तो इलाज संबंधी कोई डिग्री है और ना ही स्वास्थ्य विभाग से किसी भी प्रकार से परमिशन,उसके बावजूद भी झोलाछाप डॉक्टर बेरोकटोक मरीजों का इलाज कर उनके स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहा है।गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम मुरमुरा में झोलाछाप डॉक्टर त्रिलोक साहू वर्षो से अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे है और मरीजों का इलाज कर मनमानी राशि वसूल कर रहे हैं और हर मर्ज की इलाज का दावा कर झोलाछाप डॉक्टरी की दुकान सजा रखी है।इसके बावजूद भी स्वास्थ्य अधिकारी भी आंख मूंदे बैठे हैं जिससे इन लोगों के हौसले बुलंद है। आपको बता दें कि कार्यवाही ना होने के चलते इन झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लगातार नियम विरुद्ध एमबीबीएस के तर्ज पर मरीजों का इलाज कर लोगों को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं और जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के जिले में बैठे अधिकारी कुंभकरणीय निद्रा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *