रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से राज्य में आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम को आज जारी कर दिया गया है। परिणाम दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। सुश्री उइके ने कहा है कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरूजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, मैं इसके लिए उन्हें भी बधाई देती हूं। वहीं जो विद्यार्थी असफल हुए हैं उन्हें निराश नहीं होना चाहिए और सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
10वीं बोर्ड में में 71 छात्र टॉप 10 में
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं के परिणाम में टॉप-10 में 71 छात्र शामिल हैं। पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं।
सुमन पटेल- रैंक 1
सोनाली बाला – रैंक 1
आशिफा शाह – रैंक 2
दामिनी वर्मा – रैंक 2
जय प्रकाश कश्यप – रैंक 2
मुस्कान अग्रवाल – रैंक 2
काहेफ अंजुम- रैंक 2
कमलेश सरकार- रैंक 2
मीनाक्षी प्रधान- रैंक 3
कृष्ण कुमार – रैंक 3
ग्रीतु चंद्रा – रैंक 3
हर्षिका चौरडिया- रैंक 3
ये रहें बारहवीं के टॉपर
- रायगढ़ की कुंती साव- रैंक 1
- बिलासपुर की खुशबू वाधवानी- रैंक 2
- बालोद के रितेश कुमार साहू- रैंक-3
टॉपर को मिलेगी हेलीकॉप्टर राइड
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उन्हें फ्री हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।
