धमतरी@।जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव पहुंची घटना स्थलधमतरी जिला के वन परिक्षेत्र केरेगांव के ग्राम पारधी में आज रात्रि करीबन 9:00 बजे हाथियों के झुंड ने श्रीमती सुखमा बाई कमार पति लखनु राम कमार उम्र 25 वर्ष ग्राम पारधी घटवारी कमारपारा को कुचल दिया जिससे दर्दनाक मौत हो गई॥ 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं मनीष कुमार 11 वर्ष,, प्रभाकर कुमार 09 वर्ष,, कु. मनीषा 02 वर्ष की है॥ बस्ती के लगभग 10 मकान को पूर्ण रूप से हाथियों 🐘 🐘 🐘 22/23 के झूड ने तोड फोड़ दिया है॥ घटना की जानकारी मिलतें ही तत्काल घटन स्थल पर क्षेत्र की जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव पहुंची॥ दुख ब्यक्त करते हुए वन विभाग के अधिकारियों से टुटे हुए घर की क्षतिपूर्ति व मृतक परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की॥ मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मृतक परिवार को क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया॥ ज्ञात हो की पिछले दो वर्ष पूर्व सुखमा बाई के ससुर फुलसिंग कमार पिता रतन कमार उम्र 58 वर्ष को भी हाथियों ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था॥ जिसकी आज तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नही हुई और ना ही इन पिड़ित परिवारों को किसी भी तरह के शासन-प्रशासन के द्वारा मुआवजा सहायता राशि नहीं दी गई॥ भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 07 दिन के अन्दर इन आदिवासी कमार परिवारों को क्षतिपूर्ति राशि एवं मृतक परिवार को मुआवजा राशि नहीं दिया गया तो उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होगी॥
जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव पहुंची घटना स्थलधमतरी जिला के वन परिक्षेत्र
