स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल में ग्रीष्म कालीन शिविर सम्पन्न,,,

जामगांव एम—स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव(एम) में 6 मई से 14 मई 2022 तक ग्रीष्मकालीन शिविर(summer camp) का आयोजन किया गया, जिसमें योगा, श्लोक, संप्रेषण कौशल,डांस आर्ट और क्रॉफ्ट, योग और जुम्मा आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र – छात्राओं का विविध गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास का ज्ञान प्रदान किया गया साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जानकारियों के माध्यम से जागरूक किया गया जिससे कि वे भविष्य में परिवार को सक्षम व आत्मनिर्भर बना सकें। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जे. शंकर , श्रीमती श्रीजी अनूप (प्रधानपाठक माध्यमिक), श्रीमती हर्षिका देवांगन (प्रधानपाठक प्राथमिक) एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में शिक्षकों एवं आगंतुक प्रशिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पूर्ण निष्ठा के साथ समस्त गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *