मानिकचौरी के पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार

पाटन. ग्राम पंचायत मनिकचौरी के पूर्व सरपंच श्रीमती चन्द्रिका ठाकुर को उनके गाव बोहारडीह से गिरफ्तार कर पाटन कोर्ट में पेश किया। बताया जाता है कि उन पर शासकीय राशि का गबन का आरोप है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपित महिला लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस ने फरार महिला को गिरफ्तार कर वारंट तामिल किया। उतई थाना प्रभारी अवध राम साहू ने बताया की ग्राम बोहारडीह की चन्द्रिका ठाकुर ने अपने सरपंच कार्यकाल में कुछ राशि का गबन किया था। उक्त मामले में पाटन एसडीएम न्यायालय में लंबित है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि वह महिला न्यायालय में पेश नही हो रही थी। इसके कारण न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *