रोशन सिंह@ उतई । वृहताकार सहकारी समिति उतई में कृषक चौपाल(शिविर) का आयोजन किया गया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा थे।अध्यक्षता वृहताकार सहकारी समिति अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने किया।विशेष अतिथि समिति उपाध्यक्ष दिनेश देशलहरे,नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा की राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाकर उन्हे लाभान्वित कर रही है।उन्होंने कहा की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पशु धन वृद्धि,त्रिफसलीय उत्पादन पर जोर,जैविक खाद को बढ़ावा देना, स्व सहायता समिति के महिलाओं को रोजगार प्रदान करना,भूमि स्वास्थ्य सुधार करना,आवारा पशु के रोकथाम के लिए गोठान का निर्माण करना इन सब के बारे में विस्तृत से जानकारी उपस्थित किसानों को दिया गया।
इस दौरान किसानों को कृषि विस्तार अधिकारी दीपा साहू द्वारा जैविक कीटनाशक दवाई के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया जैविक कीटनाशक दवाई का छिड़काव कृषि कार्य के दौरान खेत में करने से 70 प्रतिशत किट की कमी होती है।इसलिए इसका उपयोग फायदेमंद होगा।उद्यानिकी विभाग से मधु साहू ने सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि के बारे में जानकारी दी इसके अलावा फसल परिवर्तन कर आर्थिक लाभ कैसे लिया जा सकता ह,जैसे की सब्जी टमाटर,बैगन,फूल में गेंदा फूल,रजनीगंधा फलों में आम,अमरूद पपीता ऐसे कई प्रकार के फसल से किसान लाभ ले सकते है।समिति ने तीन नए सदस्य बने जिसमे सेवती साहू,ताराचंद साहू,कृति साहू शामिल है इन्हे मुख्य अतिथि जवाहर वर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड देकर सदस्यता दिलाई व उनका सम्मान किया।
संचालक मंडल के खुमान सिंह साहू टीकेश्वरी साहू चुन्नी लाल साहू लक्ष्मी नारायण चंद्राकर हरीश यादव तुलसी देवांगन पुरेंद्र वर्मा भोलाराम कोसारिया बैसाखु सिन्हा फत्तेलाल वर्मा मुकेश साहू कुंदन साहू फलेंद राजपूत कमलाकर चंद्राकर प्रहलाद साहू तिलक साहू खोवालाल पुरन साहू गोविंद साहू सहित आसपास के कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक गिरधर सोनी ने किया।
उतई समिति में किसान चौपाल का आयोजन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष ने दी किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी
