चौकी दशरंगपुर की त्वरित एवम संवेदनशील कार्यवाही, अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद, अपहरण कर्ता को किया गया न्यायालय पेश

भुवन पटेल@कवर्धा। दिनांक – 05/05/22 को चौकी क्षेत्र का प्रार्थी थाना पिपरिया हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी बिना बताये घर से लापता हो गई रिपोर्ट पर मामला नाबालिक बालिका से संबंधित प्रकरण होने से तत्काल थाने मे अपराध क्रमांक 175/2022 धारा – 363 पंजीबध्द कर वरिष्ट अधिकारीयो श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा0 लाल उमेंद सिह के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी मोनिका परिहार को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी दशरंगपुर के नेतृत्व में *विशेष टीम तैयार कर नाबालिक बालिका का लगातार पतासाजी शुरू की गई लगातार प्रयास कर एवम हर संभावित जगहों पर दबिश देते हुय टीम द्वारा आरोपी धानू केवट पिता ज्ञानसिंह केवट उम्र 23 वर्ष सा ० सतपाडा थाना करारिया जिला विदिशा राज्य ( म ० प्र ० ) तक पहुची और उसके कब्जे से नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद करने मे सफल रही बालिका से पुछताछ पर आरोपी बालक द्वारा शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाकर जबरदस्ती संभोग (बलात्कार ) करना बताने पर प्रकरण में धारा- 363, 366, 376 भादवि 4 पोस्को एक्ट जोडी गई आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम पेश किया गया* आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संजय मेरावी प्रधान आरक्षक बलेश धुर्वे आर. हेमंत चन्द्रवंशी महिला आर. दुर्गा लहरे का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *