रानीतराई डीडाभाठा सोसायटी में किसान जन चौपाल शिविर सम्पन्न

रानीतराई। डीडाभाठा रानीतराई सेवा सहकारी समिति में 11 मई को सेवा सहकारी समिति परिसर में किसान जन चौपाल व शिविर आयोजित किया गया था जिसमे सोसायटी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों रानीतराई ,डिडगा, डीघारी , औसर , असोगा, कौही ग्रामों के किसान शामिल हुए शिविर में किसानों को रासायनिक खाद की कम उपयोग करने के साथ साथ वार्मी खाद की अधिक उपयोग करने कहा गया साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग से होने वाले लाभ को बताया गया , प्रबंधन व कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा नया सदस्य बनने , के सी सी कार्ड बनाने , गौ पालन ,कुक्कुट पालन ,मत्स्य पालन के लिए लोन की जानकारी व लाभ , खाद, बीज, वर्मी कम्पोस्ट खाद , के सी सी नगद की जानकारी , बैंक स्तर की विभिन्न प्रकार के लोन की जानकारी , शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं की जानकारी दिया गया । एवम किसानों को धान फसल के बदले अन्य फसल उत्पादन लेने प्रोत्साहित किया गया ।
अध्यक्ष रमन सिंह टिकरिहा ने कुल धान खरीद , ऋण वसूली सहित किसानों को सरकार के ऋण माफी से हुए लाभ की बात करते वर्मीं कम्पोस्ट खाद के लाभ बताए ।
भाजपा किसान नेता व पूर्व सोसायटी अध्यक्ष धनराज साहू के रासायनिक खाद की अपेक्षा वर्मी कम्पोस्ट खाद को बहुत अच्छा बताए लेकिन सोसायटियों में किसानों को जबरदस्ती किसानों की बिना सहमति 300/ के प्रति बोरी दर वाला तीन बोरी वार्मी खाद देने को गलत बताया इसे एक्छिक रखने की मांग किए ।
रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने किसानों को धान की फसल के साथ अन्य दूसरे फसल लेने की अपील करते हुए इसके लिए शासन से मिलने वाले योजनाओं का लाभ लेने की बात कही ।किसानों को वर्मी खाद का वितरण भी किया गया ।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का ससम्मान बिदाई _
रानीतराई में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उदय किरण देशमुख जी का स्थानांतरण रानीतराई से पाटन होने पर रानीतराई अंचल के किसानों जनप्रतिनिधियों के द्वारा सादे समारोह में बिदाई शाल श्रीफल भेंटकर किया गया और देशमुख जी के किसानों के साथ मिलकर किए गए कार्यों ,शासकीय योजनाओं से किसानों को दिलाए गए लाभ व उनके मिलनसार सरल स्वभाव को याद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया ।
इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रमन सिंह टिकरिहा ,पूर्व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष धनराज साहू ,पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण टिकरीहा , रानीतराई सरपंच श्री निर्मल जैन , असोगा सरपंच श्री अशोक रिंगवानी , सेवा सहकारी समिति रानीतराई प्रबंधक श्री सुभाष वर्मा , निपानी सेवा सहकारी समिति प्रबंधक श्री भूषण वर्मा , बोरिद प्रबंधक सुकालु वर्मा , कुर्मीगुंडरा प्रबंधक शैलेंद्र मोहबे ,किसान नेता श्री नेतराम वर्मा , संचालक सदस्य धनंजय वर्मा ,खेलन जोशी , किसान नवल वर्मा ,गोकुल वर्मा , जेठू राम ठाकुर, अरुण दास , गोपाल वर्मा ,देवकुमार यदु , सालिक वर्मा , सहित अनेकों किसान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *