दुर्ग। जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत पँचायत सचिव दिवंगत राकेश वर्मा का आकस्मिक निधन 07 मई को हो गया। इस दुखद घटना के कारण शोकाकुल परिवार व सचिवगण शोक में है। दिवंगत राकेश वर्मा के धर्मपत्नी श्रीमती मयूरी वर्मा व पिताजी नंदलाल वर्मा को जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा अनुग्रह राशि 25000/- एवम सचिव संघ दुर्ग द्वारा 88600/-रुपये सहयोग राशि प्रदान किया गया पँचायत सचिव संघ और एक्सिस बैंक के सैलरी खाता अनुबन्ध के तहत 05 लाख प्रदान किया जाना है। शोक संतप्त परिवार को दुख की इस बेला में सचिव संघ पाटन के पदाधिकारीगण शांतिपाठ करके दिवंगत की सद्गति व शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किये। उक्त अवसर पर महेन्द्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष सचिव संघ, शेषनारायण चन्द्रवंशी जिला सचिव, निमेश भोयर ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग, राकेश चन्द्राकर ब्लाक अध्यक्ष धमधा, गिरधर वर्मा कोषाध्यक्ष, प्रदीप चन्द्राकर कार्यकारी अध्यक्ष पाटन,धारेन देवांगन,दिलीप दिल्लीवार राजेंद्र कुमार वर्मा, कमला देवांगन, रश्मि राजपूत ,कामिनी चंद्राकर, शीतल चाकोले, यामीनी सोनी, श्रद्धा तिवारी, कंचन, सारिका , तामेश्वर साहू, पुरानीक साहू, गैंदलाल सहित सचिवगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे l
दिवंगत पंचायत सचिव राकेश वर्मा के परिजन को सचिवो ने दिया सहायता राशि
