दुर्ग– रविशंकर स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमें दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने की, कार्यक्रम में दुर्ग शहर के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत दुर्ग शहर के अलग-अलग खेल मैदानों में 15 अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा । जिसमें खेल से संबंधित दछता प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का विधायक अरुण वोरा ने किया उद्घाटन
