बाराती गाड़ी के साथ भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत 6 घायल

संध्या सेन @ गरियाबंद। धमतरी में बाराती गाड़ी के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो इनोवा से टकराने के बाद हाइवा की चपेट में आ गयी। हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी सवार 2 लोगो की मौत हो गई है वही 6 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही शवो को पीएम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया गया है। बारात गरियाबंद के छुरा नवापारा से धमतरी के तरसिंवा जा रही थी। इसी बीच सियादेही के पास हादसे का शिकार हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कोठीगांव निवासी संजू विश्वकर्मा (25 वर्ष) व रावणसिंघी निवासी हेमंत सिन्हा (23 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चालक जहान सिंह, योगेश ठाकुर, चंपेश्वर निषाद, गौतम ठाकुर, दुर्गेश ध्रुव और भूगेंद्र घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा, केरेगांव व अर्जुनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों के पीएम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 3 लोगों की स्थिति गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *